प्रधानमंत्री मोदी 29 मई को सिक्किम में स्वर्ण जयंती समारोह में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री मोदी 29 मई को सिक्किम में स्वर्ण जयंती समारोह में होंगे शामिल*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई को सिक्किम के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लेंगे। सिक्किम को राज्य का दर्जा 50 साल पहले मिला था। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग ने मोदी को समारोह में भाग लेने का आमंत्रण दिया था, जिसे प्रधानमंत्री ने स्वीकार कर लिया। कार्यक्रम राजधानी गंगटोक के पालजोर स्टेडियम और मनन भवन में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बधाई भी दी। इससे पहले देश के उपराष्ट्रपति का दौरा खराब मौसम के कारण रद्द हो चुका है।

1675 views