ऑपरेशन सिंदूर : भारतीय सेना का बड़ा प्रहार, मसूद अजहर का साला यूसुफ अजहर ढेर

ऑपरेशन सिंदूर : भारतीय सेना का बड़ा प्रहार, मसूद अजहर का साला यूसुफ अजहर ढेर*
7 मई को भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में जैश-ए-मोहम्मद के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। इस कार्रवाई में मसूद अजहर का साला और IC-814 विमान अपहरण का मास्टरमाइंड यूसुफ अजहर मारा गया। वह जैश का टॉप ऑपरेशनल कमांडर था और हथियार प्रशिक्षण देता था। डेनियल पर्ल के अपहरण में अप्रत्यक्ष भूमिका के लिए भी वह बदनाम था। बहावलपुर स्थित जैश के मुख्यालय पर हमला कर भारत ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त संदेश दिया कि अब कार्रवाई रक्षात्मक नहीं, आक्रामक होगी।

1742 views