भारत ने लिया बड़ा फैसला, भविष्य में आतंकवादी हमला ‘युद्ध’ माना जाएगा*
भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि भविष्य में कोई भी आतंकवादी हमला भारत के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा और उसी के अनुसार जवाब दिया जाएगा। यह फैसला पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच लिया गया है। 7 मई को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर हमला कर कई आतंकियों को ढेर किया। पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर ड्रोन और मिसाइल से हमले की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आतंकवाद को सहन नहीं किया जाएगा और सेना को पूरी छूट दी गई है।






