अमेरिका में राहुल गांधी के बयान पर भाजपा हमलावर, कांग्रेस ने दी सफा

अमेरिका में राहुल गांधी के बयान पर भाजपा हमलावर, कांग्रेस ने दी सफाई*
बोस्टन में राहुल गांधी द्वारा भारतीय चुनाव प्रक्रिया और चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भाजपा ने तीखा हमला बोला है। संबित पात्रा ने राहुल पर विदेश में देश की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे नेशनल हेराल्ड मामले में आरोपित हैं और जेल भी जा सकते हैं। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि राहुल जहां हारते हैं, वहां चुनाव आयोग को दोष देते हैं। सीआर केसवन ने उनके बयान को संवैधानिक संस्थाओं पर हमला बताया। वहीं, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने राहुल के बयान का बचाव करते हुए कहा कि लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष चुनाव आयोग जरूरी है।

2680 views