राहुल गांधी ने अमेरिका में फिर साधा निशाना, महाराष्ट्र चुनाव और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल*
अमेरिका दौरे पर गए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बोस्टन की ब्राउन यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ संवाद के दौरान महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और भारत की चुनाव प्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मतदान के समय और आंकड़ों में विसंगति है, जिससे चुनाव की पारदर्शिता पर संदेह होता है। राहुल ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने उनकी शिकायतों को नज़रअंदाज़ कर नियमों में बदलाव कर दिया। लोकसभा में विपक्ष के नेता बने राहुल गांधी की यह अमेरिका की पहली यात्रा है। इससे पहले सितंबर 2024 में भी वह अमेरिका दौरे पर गए थे, जहां आरक्षण और जातिगत जनगणना पर उनकी टिप्पणियों ने देश में राजनीतिक हलचल मचा दी थी।






