पीएम मोदी की सऊदी अरब यात्रा, रूस-यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22-23 अप्रैल को सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा प्रमुख मुद्दा रहेगा। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि भारत का रुख इस मसले को बातचीत के जरिए हल करने का है, और यह मुद्दा दोनों नेताओं के बीच चर्चा का अहम हिस्सा होगा। यात्रा के दौरान कई समझौतों पर हस्ताक्षर की संभावना जताई गई है। पीएम मोदी की यह तीसरी सऊदी यात्रा है, जो क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर हो रही है।






