मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने मेराथन के पोस्टर का अनावरण किया

*मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने मेराथन के पोस्टर का अनावरण किया*

अ भा जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप्स फेडरेशन रजि के द्वारा अहिंसा,शाकाहार एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु जन जागृति मैराथन का विराट आयोजन रविवार 20 अप्रैल 2025 को प्रातः 6 बजे नेहरू स्टेडियम रेसीडेंसी के सामने,इंदौर से होगा।
यह जानकारी फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जिनेश्वर जैन ने देते हुए बताया कि आज हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने इन्दोर प्रवास पर अहिंसा और शाकाहार मेराथन 2025 के पोस्टर का अनावरण किया इस अवसर पर प्रकाश भटेवरा, जिनेश्वर जैन, नरेन्द्र संचेती, दीपक जैन टीनू, नरेन्द्र भंडारी, माइक्रो मिट्टी के मनोज धनोतिया, गीतांजलि आदि उपस्थित थे।
मैराथन के मार्गदर्शक श्री नरेंद्र संचेती ने बताया कि फेडरेशन सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के अलावा शहर,प्रदेश ओर राष्ट्र हित के अनेकों कार्य करती है इस वर्ष माइक्रो मिट्टी के सहयोग से इसको बहुत विराट स्वरूप दिया जा रहा है।
माइक्रो मिट्टी के फाउंडर श्री मनोज धनोतिया ने कहा कि हम रियल एस्टेट क्षेत्र में काम करते हैं परन्तु इंदौर से हमने एक नई शुरुआत की हैं हम शहर के विकास में हमेशा जनता के साथ है। स्वच्छता और स्वास्थ्य का बड़ा महत्व है अतः हमने फेडरेशन के साथ जुड़कर शहर के स्वास्थ्य की दृष्टि से मैराथन का हिस्सा बने है हमारी सोच है कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम स्वस्थ भारत की दिशा में योगदान प्रदान किया।
मैराथन के संयोजक सी ए नरेंद्र भंडारी,रितेश कटकानी, भरत शाह,अखिल चौधरी,रुचिल डोसी, ने बताया कि यह मैराथन 2 किमी, 3.5 किमी, और 5 किमी की होगी जिसमें बचपन से लेकर सीनियर सिटीजन तक भाग लेगे।
फेडरेशन स्पोर्ट्स कमेटी के चेयरमैन श्री पंकज जैन ने बताया कि मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागी रजिस्ट्रेशन करवाए जिसका शुल्क मात्र 100 रुपए है।
फेडरेशन के महासचिव वीरेंद्र नाहर किरण सिरोलिया अरिहंत जैन एवं माइक्रो मिट्टी की गीतांजलि ने जानकारी देते हुए बताया कि मैराथन प्रतिभागियों को मैडल, टी शर्ट, और स्वल्पाहार प्रदान किया जाएगा।
फेडरेशन के संरक्षक डा नरेंद्र धाकड़,जय सिंह जैन, दिलीप सी जैन,दिलीप सिसोदिया,राजेंद्र सुराणा तथा संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष
वीरेंद्रकुमार जैन, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश भटेवरा,पियूष जैन,राजेंद्र जैन,संजय नाहर ने सभी से मेराथन में भाग लेने की अपील की है।

1675 views