*पुजारी से दुर्व्यवहार के बाद सज्जन वर्मा और पिंटू जोशी ने धोए उनके चरण

*पुजारी से दुर्व्यवहार के बाद सज्जन वर्मा और पिंटू जोशी ने धोए उनके चरण*

देवास। शहर के प्रसिद्ध माता मंदिर में बीते दिनों जो घटना घटी, उसने न सिर्फ धार्मिक श्रद्धा को ठेस पहुंचाई, बल्कि राजनीतिक माहौल को भी गर्मा दिया। आरोप है कि विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला और उनके कुछ साथियों ने मंदिर के पुजारी के साथ अमर्यादित व्यवहार किया।

यह घटना सामने आने के बाद चारों ओर से आलोचनाओं का दौर शुरू हो गया। धार्मिक स्थल पर इस तरह का आचरण समाज में एक गलत संदेश देता है, यही कारण है कि कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा और पिंटू जोशी स्वयं मंदिर पहुंचे और पुजारी के चरण धोकर अपना समर्थन और सम्मान व्यक्त किया।

सज्जन वर्मा का यह कदम न केवल पुजारी के अपमान के खिलाफ एक प्रतीकात्मक विरोध था, बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया गया कि धर्मस्थलों की गरिमा और वहां से जुड़े लोगों का सम्मान किसी भी परिस्थिति में बनाए रखा जाना चाहिए।

इस मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल है।

1541 views