अयोध्या राम मंदिर : रामलला दर्शन के लिए भारी भीड़, 11 फरवरी तक वीआईपी पास फुल; बदला आरती का समय

अयोध्या राम मंदिर : रामलला दर्शन के लिए भारी भीड़, 11 फरवरी तक वीआईपी पास फुल; बदला आरती का समय*
अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते 20 दिनों में 50 लाख से अधिक भक्त दर्शन कर चुके हैं, जबकि रोजाना करीब तीन लाख श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर के दर्शन की अवधि बढ़ा दी गई है। शनिवार को दर्शन का समय सुबह 5 बजे से रात 12 बजे तक रहा, जबकि सोमवार को भी मंदिर सुबह 5 बजे खोल दिया गया। राम मंदिर में वीआईपी दर्शन के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आ रहे हैं। ट्रस्ट के अनुसार, रोजाना करीब 4000 लोग वीआईपी दर्शन कर रहे हैं, जबकि आम दिनों में यह संख्या 2000 के आसपास होती थी। ट्रस्ट ने दर्शन के लिए सात स्लॉट निर्धारित किए हैं, जो दो से तीन दिन पहले ही फुल हो रहे हैं। 11 फरवरी तक सभी स्लॉट बुक हो चुके हैं। वहीं, 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा स्नान के चलते वीआईपी पास जारी नहीं किए जाएंगे। रामगुलेला से रामजन्मभूमि पथ को जोड़ने वाला मार्ग फिलहाल निर्माण कार्य के चलते बंद है। यह रास्ता मंदिर की भीड़ नियंत्रित करने में मदद करता था। वहीं, अमावा मंदिर के पास से रामजन्मभूमि पथ की ओर केवल सुगम पास धारकों को जाने की अनुमति है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि अगर यह रास्ता खुलता है, तो श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ेगी और व्यापार को भी लाभ मिलेगा।

2211 views