ट्रंप का नया ऐलान : स्टील और एल्युमीनियम आयात पर 25% टैरिफ

ट्रंप का नया ऐलान : स्टील और एल्युमीनियम आयात पर 25% टैरिफ*
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से स्टील और एल्युमीनियम के आयात पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। ट्रंप ने संकेत दिया कि वे पारस्परिक टैरिफ भी लागू करेंगे, जिससे उन देशों पर असर पड़ेगा जो अमेरिका पर अधिक टैरिफ लगाते हैं। इस फैसले से कनाडा, मेक्सिको और ब्राजील सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे, क्योंकि अमेरिका अपना अधिकांश स्टील और एल्युमीनियम इन्हीं देशों से आयात करता है। 2024 के पहले 11 महीनों में, अमेरिका ने 79% स्टील कनाडा से आयात किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप फार्मास्यूटिकल, तेल और सेमीकंडक्टर सेक्टर पर भी टैरिफ लगाने पर विचार कर रहे हैं। यह कदम अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए उठाया जा रहा है, लेकिन इसका वैश्विक व्यापार पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा।

1474 views