दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित, राजनीतिक दलों के बीच घमासान जारी

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित, राजनीतिक दलों के बीच घमासान जारी*
दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होंगे। इस दौरान, राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर हमलावर हो गई हैं। आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने नए पोस्टर में भाजपा, कांग्रेस और एआईएमआईएम पर निशाना साधा, जिसमें इन पार्टियों के प्रमुख नेताओं को एक साथ दिखाया है, जबकि अरविंद केजरीवाल को ईमानदार बताया गया है। आप नेता आतिशी ने आरोप लगाया कि भाजपा रमेश बिधूड़ी को मुख्यमंत्री चेहरा बनाने जा रही है, जो अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने केजरीवाल को सत्ता बचाने के लिए सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया। चुनावी प्रचार में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

1407 views