प्रधानमंत्री ई बस सेवा से 100 से अधिक शहरों में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन

प्रधानमंत्री ई बस सेवा से 100 से अधिक शहरों में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन*
प्रधानमंत्री ई बस सेवा के तहत, इस साल के शुरूआत में 100 से अधिक शहरों में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 77 शहरों से 5738 बसों के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें अधिकांश के लिए टेंडर जारी किए जा चुके हैं। केंद्रीय शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू के अनुसार, इस योजना के तहत शहरी परिवहन में सुधार के लिए केंद्र सरकार 20,000 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता प्रदान करेगी। यह योजना मार्च 2037 तक चलेगी और इसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान, और असम जैसे राज्य शामिल हैं।

1742 views