गलतियां मुझसे भी होती हैं, मैं देवता नहीं हूं: मोदी*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला पॉडकास्ट जल्द ही जारी होगा, जिसे ट्रेडिंग ऐप जीरोधा के संस्थापक निखिल कामथ ने लिया है। निखिल कामथ ने “जनता” शीर्षक से पॉडकास्ट का टीजर एक्स पर साझा किया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी गलतियों को स्वीकार करते हुए कहा कि वह देवता नहीं, मनुष्य हैं। उन्होंने राजनीति में अच्छे लोगों के स्वागत की बात की और वैश्विक तनाव पर शांति का पक्ष रखने की बात कही। प्रधानमंत्री ने पहली और दूसरी पारी में अंतर बताते हुए कहा कि पहली पारी में उन्होंने दिल्ली को समझा, जबकि दूसरी पारी में पूरे देश के लिए काम किया।






