शेयर बाजार फिर फिसला; सेंसेक्स 528 अंक टूटा, निफ्टी 23550 के नीचे पहुंचा

शेयर बाजार फिर फिसला; सेंसेक्स 528 अंक टूटा, निफ्टी 23550 के नीचे पहुंचा*
भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक वायदा कारोबार की एक्सपायरी के दिन गुरुवार को भी लाल निशान पर बंद हुआ। पहले से कमजोर सेंसेक्स और निफ्टी और नीचे फिसल गए। हालांकि, इस दौरान रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से संभलकर डॉलर के मुकाबले चार पैसे मजबूत हुआ। लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 528.28 अंक या 0.68 प्रतिशत गिरकर 78,000 के स्तर से नीचे 77,620.21 पर आ गया। कारोबार के दौरान यह 605.57 अंक या 0.77 प्रतिशत गिरकर 77,542.92 पर आ गया। एनएसई निफ्टी 162.45 अंक या 0.69 प्रतिशत गिरकर 23,526.50 पर आ गया।

1876 views