आइजा परिवार जैन धर्म में घुसे शिथिलाचारीओ के ख़िलाफ़ क़ानूनी लड़त लड़ने के लिये तैयार रहे : हार्दिक हुंडिया

आइजा परिवार जैन धर्म में
घुसे शिथिलाचारीओ के ख़िलाफ़ क़ानूनी लड़त लड़ने के लिये तैयार रहे : हार्दिक हुंडिया

देश भर से ६०० जैन पत्रकार मांडव में आने की संभावना

डॉ प्रदीप बाफना , दीपक दुग्गड़ , समकित तलेरा , कमलेश जैन जैसे पत्रकारो की मेहनत रंग ला रही है

गुजरात में गेर कानूनी बूचड़ खाने के ख़िलाफ़ , अनुप मंडल के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़कर समाज को नई दीसा देने वाले आइज़ा परिवार के एडवोकेट धर्मेंद्र फ़ोफ़नी जैसे धारा शास्त्रीओ का मार्गदर्शन ।

वरिष्ठ धारा शास्त्री हरिशंकर जैन , प्रदीप जैन , विष्णु जैन जैस कई महानुभावों का साथ और सहकार लिया जाएगा ।

एक राज नेता देश हित के कार्यों की शपथ लेता है और बाद में देश विरोधी काम करता है तो उनके पर कानूनी कार्य वाही होती है क्युकी उसने देश के संविधान के विरुद्ध कार्य किया है , इसी तरह कोई मुमुक्षु आत्मा संसार का त्याग करके परमात्मा की मूर्ति के सामने , चतुर्विध संघ के सामने संसार त्याग करने का नियम लेने के बाद भी संसारी प्रवृतियाँ करते है तो वो जैन शासन के साथ छल कर रहे है , साधु के नियमों का भंग कर रहे है , तो उनके पर भी क़ानूनी कार्यवाही होनी चाहिये ये बात कहते हुये ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोशियेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया ने कहा कि परमात्मा का साधु वेश पहने ने के बाद आप से साधु के नियन नहीं पाले जाते है तो वो वापस संसार में आ सकते है लेकिन अब साधु के वेश में संसारी काम करने वालो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाने के लिये आइजा परिवार को जागृत किया जायेगा । शिथिला चारी साधु और उनके सिर्फ वो भक्तों जो प्राइवेट ट्रस्ट बनाके धर्म को व्यापार करने वालो के खिलाफ लिखकर समाज में जागृति लाने के लिये जैन पत्रकारो एक सम्मेलन मध्य प्रदेश के मांडव गढ़ में किया जा रहा है । हार्दिक हुंडिया ने बताया की पत्रकारो की एकता अब रंग ला रही है । मध्य प्रदेश में सभी जैन पत्रकारो को जोड़ के चलने वाले डॉ प्रदीप बाफना की टीम ये राष्ट्रीय सम्मेलन के लिये दिन रात मेहनत कर रही है । राज्य के मंत्री दीपक दुग्गड़ , उपाध्यक्ष समकित तलेरा , राज्य के कोषाध्यक्ष कमलेश जैन दाईजी और मध्य प्रदेश आइजा परिवार बहुत ही उत्सुक है ये सम्मेलन के लिये ।
हार्दिक हुंडिया ने कहा संसार का त्याग करने के बाद संसारी प्रवृतियाँ करने वाले कुछ अंगुली पे गिने जाये साधु के ख़िलाफ़ लोगो को जागृत करके उनको वापस संसार में भेजना है क्यूकी हमे उनको पाप से भी बचाना है और हमें भी बचाना है । हम भी शिथिलाचारी से बचे और उनको भी बचाये ये भी सब से बड़ा धर्म है की पाप करते हुये रोकना । आइज़ा परिवार की और से मेरी देश के सकल संघों से बिनती है की ये नेक कार्य में हमे साथ दे । मेरी आइजा परिवार से बिनती है की धर्म के नाम पे व्यापार और शिथिलाचार के ख़िलाफ़ हमे मिलके आवाज़ उठानी है क्युकी प्रभु महावीर के सच्चे जैन धर्म के अनुआईओ को आईज़ा परिवार पर बहुत भरोसा है जो हमे मिलकर धर्म के प्रति वफ़ादारी का अनमोल कार्य करके दिखाना है ।परमात्मा के साधु वेश के नियम पालकर चलने वाले साधु महात्माओ का हमे प्रचार करना और धर्म के प्रति वफादारी के लेख लिख के समाज को जागृत कर के आप सभी बहुत आगे बढ़े ऐसी विद्या की देवी माँ सरस्वतीजी को दो हाथ जोड़ के कोटि कोटि नमन करके आइजा परिवार कीं बिनती के साथ हम एक होकर आगे बढ़े । एकता में क्या ताक़त है ? हमने सब ने मध्य प्रदेश राज्य में देख ली है । हम सभी मिलकर जैन शासन के कार्य करे , कार्य करने वाले जल्द से जल्द संस्था में उच्च स्थान प्राप्त करे ये ही उच्च भावनाओ के साथ , आप सभी का कल्याणी मित्र ।
हार्दिक हुंडिया
राष्ट्रीय अध्यक्ष – आइजा परिवार ।

1809 views