केंद्रीय गृह मंत्री शाह के खिलाफ वाद, सात जनवरी को होगी सुनवाई

केंद्रीय गृह मंत्री शाह के खिलाफ वाद, सात जनवरी को होगी सुनवाई*
डा. भीमराव आंबेडकर पर टिप्पणी के मामले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया गया है। इस पर सुनवाई के लिए सात जनवरी की तिथि नियत की गई है। पला साहिबाबाद के अधिवक्ता जितेंद्र कुमार निराला ने सीजेएम न्यायालय में वाद दायर किया है। इसमें कहा है कि 17 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में डा. भीमराव आंबेडकर को लेकर बयान दिया। इससे करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। डा. आंबेडकर को विदेश में आज भी पावर आफ नालेज की उपाधि से सम्मानित किया जाता है।

1809 views