गांव की समृद्धि से देश की विकास की दिशा: पीएम मोदी*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 जनवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का उद्घाटन किया। इस महोत्सव की थीम ‘विकसित भारत 2047 के लिए एक लचीले ग्रामीण भारत का निर्माण’ रखी गई है। महोत्सव 9 जनवरी तक चलेगा और इसका उद्देश्य ग्रामीण भारत में उद्यमिता, सांस्कृतिक विरासत, और बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देना है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और टिकाऊ कृषि प्रथाओं को बढ़ावा देने का भी आह्वान किया।






