2025 लगते ही Telegram में आए कई नए फीचर्स, यूजर्स को आएगा मजा, सिक्योरिटी भी बढ़ेगी*
टेलीग्राम ने 2025 के अपने पहले अपडेट के साथ कई नए फीचर्स को पेश किया है। बदलावों की बात करें तो मैसेजिंग ऐप ने अब यूजर्स को ये सुविधा दी है कि वे रिसीव हुए गिफ्ट्स को कलेक्टिबल्स में कन्वर्ट कर सकते हैं। इन्हें दूसरों को ट्रांसफर भी किया जा सकता है। इसके अलावा, इस अपडेट से इन-ऐप क्यूआर कोड स्कैनर, सर्विस मैसेज रिएक्शन, फोल्डर नामों में इमोजी और एक्स्ट्रा मैसेज सर्च फिल्टर जैसे फीचर्स भी शामिल हुए हैं।
कंपनी का कहना है कि यह 2024 का 17वां बड़ा अपडेट होना था, लेकिन ‘एपल की रिव्यू टीम की ओर से ध्यान न दिए जाने’ के कारण ये समय सीमा को पूरा नहीं कर सका। टेलीग्राम ने एक ब्लॉग पोस्ट में अपने नए फीचर्स के बारे में विस्तार से बताया है। कंपनी के मुताबिक, टेलीग्राम पर रिसीव हुए गिफ्ट्स को अब कलेक्टिबल्स मेंअपग्रेड किया जा सकता है। उन्हें दूसरे यूजर्स को ट्रांसफर भी किया जा सकता है या NFT मार्केटप्लेस पर नीलाम किया जा सकता है। गिफ्ट्स को कलेक्टिबल्स में अपग्रेड करने से टेलीग्राम आर्टिस्ट द्वारा डिज़ाइन किए गए कस्टम वेरिएशन के साथ एक नया अपीरियंस अनलॉक होता है। इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का कहना है कि कलेक्टिबल्स को बैकग्राउंड कलर, आइकन और नंबर भी मिलते हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि हर कलेक्टिबल्स यूनिक हैं।






