मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए दीजिए जगह, खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी*
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने के लिए दिल्ली में भूमि आवंटित करने का अनुरोध किया है। अपनी चिट्ठी में खरगे ने लिखा है कि मनमोहन सिंह का वहीं दाह संस्कार किया जाय, जहां उनका स्मारक भी बनवाया जा सके। कांग्रेस पार्टी ने खरगे की चिट्ठी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा है, “आज कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge ने प्रधानमंत्री जी और गृह मंत्री से फ़ोन पर बात करके व एक पत्र लिख कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से पुरज़ोर अनुरोध किया कि भारत के सपूत सरदार मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार व स्मारक स्थापित करना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”






