दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू!,अब पांच लाख रुपये तक का इलाज होगा मुफ्त

दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू!,अब पांच लाख रुपये तक का इलाज होगा मुफ्त*
दिल्ली वालों को जल्द ही आयुष्मान योजना को लेकर बड़ी खबर मिल सकती है। दिल्ली में आयुष्मान योजना के अंतर्गत पांच लाख रुपये तक के इलाज को हरी झंडी मिल सकती है। दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार को केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय से उस करार पर आगे बढ़ने के लिए कहा है जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए केंद्र से धन आवंटित किया गया है। विभिन्न राज्यों को यह धन आवंटित किए गए थे जिससे वे अपनी मूलभूत स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरी कर सकें और लोगों का आयुष्मान योजना के अंतर्गत इलाज कर सकें।

1809 views