देश में उपयोग होने वाले 99% मोबाइल अब भारत में निर्मित

देश में उपयोग होने वाले 99% मोबाइल अब भारत में निर्मित*
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने संसद को बताया कि भारत में इस्तेमाल 99 फीसदी मोबाइल हैंडसेट घरेलू स्तर पर निर्मित हैं। पिछले 10 वर्षों में घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन में कई गुना वृद्धि हुई है। यह बाजार 2014-15 में 1,90,366 करोड़ रुपये से बढ़कर 2023-24 में 9,52,000 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें 17 फीसदी से अधिक की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) दर्ज की गई है। मंत्री ने कहा, भारत मोबाइल आयात करने वाले देश की जगह मोवाइल निर्यात करने वाला देश बन गया है। वित्त वर्ष 2014-15 में भारत में बिकने वाले मोवाइल फोन का लगभग 74 फीसदी आयात किया जाता था। उद्योग के अनुमानों अनुमानों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में लगभग 25 लाख रोजगार (प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष) सृजित हुए हैं।

2010 views