अंबेडकर हमारे फैशन, पैशन और मोटिवेशन हैं; अमित शाह पर बरसे तेजस्वी यादव

अंबेडकर हमारे फैशन, पैशन और मोटिवेशन हैं; अमित शाह पर बरसे तेजस्वी यादव*
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राज्यसभा में भीमराव अंबेडकर को लेकर दिए गए बयान पर देशभर में सियासी हंगामा मचा हुआ है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने भी शाह के इस बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर हमारे फैशन ही नहीं बल्कि पैशन, इंस्पिरेशन और मोटिवेशन भी हैं। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के लोग पहले महात्मा गांधी और कर्पूरी ठाकुर को गाली देते थे। अब वे जवाहर लाल नेहरू और भीमराव अंबेडकर को गाली दे रहे हैं।

1541 views