निर्विरोध संपन्न हुए भारतीय सॉफ्टबॉल संघ के चुनाव – विधायक श्री रमेश मेंदोला राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय संरक्षक बने
इंदौर
भारतीय सॉफ्टबॉल संघ की इंदौर में हुई विशेष साधारण सभा में संघ की नई कार्यकारिणी का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्री एस.एल.जैन ने निर्वाचन प्रक्रिया के बाद विधायक और मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष श्री रमेश मेंदोला को संघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया. नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने प्रदेश के नगरीय प्रशासन आवास और पर्यावरण मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय को संरक्षक मनोनीत किया.
निर्वाचन अधिकारी न्यायमूर्ति श्री एस.एल.जैन ने बताया कि सॉफ्टबॉल संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में एक अध्यक्ष,पांच उपाध्यक्ष ,एक महासचिव,पांच सह सचिव कोषाध्यक्ष सहित पांच कार्यकारिणी सदस्यों के निर्वाचन हेतु विशेष साधारण सभा बुलवाई गई थी. इसमें भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा जारी स्पोर्ट्स कोड के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया संपंन्न करवाई गई. इसमें महिला प्रतिनिधित्व उत्कृष्ट खिलाड़ी को भी मनोनीत किया गया. चूंकि सभी पदों हेतु एक-एक ही नामांकन प्राप्त हुआ था.इसलिए सर्वसहमति से सभी पदाधिकारी चुने गए.
न्यायमूर्ति श्री एस.एल.जैन ने बताया कि श्री मेंदोला को अध्यक्ष जबकि श्री रूपलाल शर्मा, श्रीमती रजनी चोडनकर, श्री अनिल जॉनसन, श्री प्रदीप तलवलकर और श्रीमती लक्ष्मी प्रिया साहू उपाध्यक्ष ,श्री प्रवीण अनावकर राष्ट्रीय महासचिव , श्री के. शोबन बाबू, श्रीमती शिवानी टैगोर, श्री ओम प्रकाश शर्मा, श्री उमेश प्रसाद और श्री वसीम राजा खान सहसचिव जबकि श्री संतोष चौहान कोषाध्यक्ष चुने गए. श्री भारद्वाज, श्री राजेश कलेट, श्रीमती प्राची शर्मा, श्री हिरल ठाकरे, श्रीमती मधुवंते आकरे कार्यकरिणी सदस्य चुने गए।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री रमेश मेंदोला ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर भारतीय सॉफ्टबॉल संघ को नई ऊंचाई देने के लिए संकल्पित और प्रतिबद्ध है। हम सब खेल के विकास और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे.निर्वाचन अधिकारी श्री जैन ने सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
2414 views





