इंदौर मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने नेप्रा प्लांट को लेकर उठाई गई आपत्ति खारिज हो गई

*इंदौर मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने नेप्रा प्लांट को लेकर उठाई गई आपत्ति खारिज हो गई। इसे लेकर मेयर भार्गव ने लंबा चौड़ा पत्र भी लिखा था, लेकिन नतीजा सिफर रहा। इस प्लांट की बदौलत ही इंदौर ने कई सारे कीर्तिमान अपने नाम किये है*

*कलेक्टर व बोर्ड चेयरमैन आशीष सिंह के साथ ही निगमायुक्त शिवम वर्मा, आईडीए सीईओ आरपी अहिरवार व अन्य बोर्ड मेंबर की उपस्थिति में स्मार्ट सिटी बोर्ड की 16 दिसंबर शाम को हुई। बैठक में नेप्रा कॉन्ट्रैक्ट को लेकर स्मार्ट सिटी सीईओ दिव्यांक सिंह ने बोर्ड को बताया कि इसे लेकर भोपाल से पत्र आया था, जिसमें बता दिया गया कि इनका कॉन्ट्रैक्ट जो पूर्व में करार हुआ है उसी के नियमों के तहत ही बढ़ाया गया है। इसमें कोई गलती नहीं की गई है। बोर्ड ने इसके बाद तय किया कि फिर कॉन्ट्रैक्ट रद्द करने का कोई मतलब नहीं है, सब नियम से हुआ है। रही बात नेप्रा के साथ राशि वसूली और अन्य मुद्दों की तो इस पर बोर्ड ने तय किया कि यह निगम से जुड़े मुद्दे हैं। इसके लिए बोर्ड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर व निगमायुक्त शिवम वर्मा को अधिकृत किया जाता है। वह नेप्रा से अपनी बकाया राशि लें और उनके जो कचरे को लेकर भी मुद्दे हैं, वह निराकृत करें। इसके बाद यह मुद्दा खत्म हो गया।*

2278 views