देश में 31.5 करोड़ लोग उच्च रक्तचाप से पीड़ित

देश में 31.5 करोड़ लोग उच्च रक्तचाप से पीड़ित*
आइसीएमआर इंडिया डायबिटीज अध्ययन में भारत के हर राज्य के 1.2 लाख लोगों का डाटा है। अध्ययन से पता चला कि देश में हाई ब्लड प्रेशर से 31.5 करोड़ लोग, पेट के मोटापे से 35.1 करोड़ लोग प्रभावित हैं। अध्ययन ने यह भी संकेत दिया कि डायबिटीज का खतरा कम विकसित राज्यों में बढ़ रहा है। 10 प्रतिशत से भी कम भारतीय शारीरिक गतिविधियों द्वारा शरीर को फिट रखने के लिए प्रयास कर रहे हैं। केवल 43.2 प्रतिशत लोगों ने डायबिटीज के बारे में सुना है। डायबिटीज को लेकर जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया है। “रजिस्ट्री आफ पीपल विद डायबिटीज इन इंडिया एट ए यंग एज एट द आनसेट” अध्ययन में देशभर के आठ क्षेत्रीय कैंसर केंद्रों से जुड़े 205 केंद्रों से 5,546 प्रतिभागी (49.5 प्रतिशत पुरुष, 50.5 प्रतिशत महिलाएं) शामिल हुए। इस अध्ययन में टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज सामान्य तौर पर अधिक पाए गए। यह अध्ययन 2006 में शुरू किया गया था और अभी भी जारी है।

1876 views