नहीं कम होगा ‘पुष्पा राज’ का रूल, 11वें दिन दुनियाभर में पार हुआ 1300 करोड़ का आंकड़ा

नहीं कम होगा ‘पुष्पा राज’ का रूल, 11वें दिन दुनियाभर में पार हुआ 1300 करोड़ का आंकड़ा*
पुष्पा 2 द रूल साल 2024 ही नहीं बल्कि अब तक की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्मों की लिस्ट में आ गई है। पहले दिन 175 करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली मूवी घरेलु बॉक्स ऑफिस के साथ दुनियाभर में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म ने 11 दिन के अंदर कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को धूल चटा दी है।सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म पुष्पा 2 इसी साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पुष्पा द राइज से धमाल मचाने के बाद अल्लू अर्जुन हाई वोल्टेज एनर्जी के साथ सीक्वल में नजर आ रहे हैं। एक्शन से लेकर धांसू डायलॉग डिलीवरी स्टाइल ने फैंस के होश उड़ा दिए है। सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई देख हर कोई हैरान है। आइए बताते हैं 11वें दिन वर्ल्ड लेवल पर क्या नया कमाल किया है।

1876 views