गूगल की ‘विलो’ से मिलेगा सेकंडों में सटीक परिणाम

गूगल की ‘विलो’ से मिलेगा सेकंडों में सटीक परिणाम*
दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने ऐसी चिप तैयार की है जो पांच मिनट में हर उलझी हुई गुत्थी सुलझा लेगी। गूगल का दावा है कि क्वांटम कंप्यूटिंग चिप पांच मिनट में हर गणना करेगी, जिसे करने में सुपर कंप्यूटर को हजारों साल लग सकते हैं। गूगल की विलो चिप से गलतियां होने की भी संभावना कम होगी। चिप के साथ व्यक्ति जितना क्यूबिट्स का इस्तेमाल करेंगे उतनी ही कम गलतियां होंगी और सटीक नतीजे आएंगे। गूगल के क्वांटम हार्डवेयर निदेशक जूलियन केली के अनुसार, भविष्य में इस तकनीक का प्रयोग दवाओं की खोज, मौसम पूर्वानुमान, साइबर सुरक्षा, और बड़े डाटा का विश्लेषण करने में होगा। शोध नेचर जर्नल में प्रकाशित हुआ है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने एक्स पर कहा कि 30 साल की कड़ी मेहनत के बाद बड़ी सफलता मिली है।

1809 views