विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में फूट: सपा ने MVA से तोड़ा नाता, ममता भी असंतुष्ट

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में फूट: सपा ने MVA से तोड़ा नाता, ममता भी असंतुष्ट*
भाजपा का मुकाबला करने के लिए बने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में दरारें बढ़ने लगी हैं। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (MVA) से समाजवादी पार्टी (सपा) का अलग होना और पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी का गठबंधन के कामकाज से असंतोष, इस बात का संकेत है कि गठबंधन का भविष्य अब सवालों में है। सपा ने हाल ही में महाराष्ट्र में शिवसेना (उद्धव) नेता द्वारा बाबरी मस्जिद के विध्वंस की प्रशंसा करने के बाद महाविकास अघाड़ी से नाता तोड़ लिया। इसके अलावा, अदाणी मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन के दौरान सपा और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) भी ‘इंडिया’ गठबंधन के साथ नहीं दिखीं। गठबंधन में मतभेदों का मुख्य कारण कांग्रेस की स्थिति को लेकर असंतोष है। शुरुआत में ‘इंडिया’ गठबंधन को लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ‘भाजपा हटाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ गठित किया गया था। हालांकि, जैसे-जैसे राज्यों के चुनाव हुए, विपक्षी दलों के बीच आपसी मतभेद बढ़ने लगे, जिससे गठबंधन की एकजुटता पर सवाल उठने लगे हैं।

1943 views