भाजपा ने दिल्ली की कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया : केजरीवाल

भाजपा ने दिल्ली की कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया : केजरीवाल*
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने विश्वास नगर और गोविंदपुरी में हुई दो हत्याओं का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा ने दिल्ली की कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कानून व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह से असफल रही है, जिसके कारण अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों को इस समस्या पर एकजुट होकर आवाज उठानी होगी, और अगर जरूरत पड़ी तो वह कानून व्यवस्था सुधारने के लिए आंदोलन करेंगे।

1742 views