प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय पादरी जॉर्ज जैकब कूवाकाड को कार्डिनल बनाए जाने पर व्यक्त की खुशी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय पादरी जॉर्ज जैकब कूवाकाड को कार्डिनल बनाए जाने पर व्यक्त की खुशी*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय पादरी जॉर्ज जैकब कूवाकाड को पोप फ्रांसिस द्वारा रोमन कैथोलिक चर्च का कार्डिनल बनाए जाने पर खुशी और गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जॉर्ज कार्डिनल कूवाकाड ने ईसा मसीह के अनुयायी के रूप में मानवता की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “यह भारत के लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है! माननीय जॉर्ज जैकब कूवाकाड को पोप फ्रांसिस द्वारा रोमन कैथोलिक चर्च का कार्डिनल बनाए जाने पर मुझे बहुत खुशी है

1876 views