पीएम मोदी करेंगे LIC बीमा सखी योजना का उद्घाटन, महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम*
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) एक नई योजना “बीमा सखी” की शुरुआत करने जा रहा है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को हरियाणा के पानीपत में आयोजित एक कार्यक्रम में करेंगे। इस समारोह में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य केंद्र और राज्य सरकार के मंत्री भी शामिल होंगे। LIC के अनुसार, बीमा सखी योजना प्रधानमंत्री मोदी के ‘समृद्ध महिलाओं के लिए विकसित भारत’ विजन के अनुरूप तैयार की गई है।






