*श्रंगारित दीपकों द्वारा महावीर भगवान की भव्य आरती*

श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी के 2551 वां निर्वाण महोत्सव नववर्ष के अवसर पर , सभी श्रद्धालुओं को धर्ममय जीवन शैली अपनाने का संकल्प लेना चाहिये , जीवमात्र के प्रति दयाभाव , जरूरतमंद की सहायता , परिवार मे समन्वय एवं गुरुओं के सत्संग और उनके उनके मार्गदर्शन का पालन करना चाहिये , श्री नेमीनाथ नवरंग मण्डल छावनी द्वारा श्री अनन्तनाथ जिनालय में श्रंगारित दीपकों द्वारा भव्य आरती एवं महावीर भजन कार्यक्रम में श्री देवेन्द्र सेठी ने अपने उद्गार व्यक्त किये
अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य एम के जैन ने बताया कि वीर निर्वाण संवत 2551 वें नववर्ष की संन्ध्या पर आयोजित श्रंगारित दीप प्रतियोगिता में प्रथम बेला पाटनी , द्वितीय जीविका सोनी , तृतीय दीपा गोधा , एवं प्रोत्साहन पुरस्कार के लिये संगीता नरेश , श्रुति सोनी , प्रिया गोधा , संगीता देवेन्द्र , खूबी पाटनी की घोषणा मुख्य अतिथि द्वारा की गयी ,
भगवान महावीर भक्तिगीतों की संगीतमय प्रस्तुति दीपाली बिलाला , सोनल जैन , संगीता जैन , आशीष पाटनी , नवीन सोनी , नरेश जैन एवं मनीष पाटनी ने दी , कार्यक्रम का संचालन सुनिल बिलाला व सुरेश जैन ने किया आभार अनीस सोनी ने माना , इस अवसर पर देव डोसी , अनिल पाटनी , दिलीप डोसी , अशोक सोनी , प्रवीण पाटनी , अनुज जैन आदि उपस्थित थे






