आप दीवाली मनाएं, सीमा पर रखवाली के लिए हम खड़े हैं’,LoC से जवानों का देशवासियों को खास संदेश

आप दीवाली मनाएं, सीमा पर रखवाली के लिए हम खड़े हैं’,LoC से जवानों का देशवासियों को खास संदेश*
राष्ट्र की सेवा में घर से दूर भारतीय सेना के जवानों ने बुधवार शाम को जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर दीवाली मनाई।उन्होंने दीवाली की पूजा की, नृत्य किया, गीत गाए और त्योहार को चिह्नित करने के लिए पटाखे फोड़े। एक जवान ने एएनआई को बताया कि आज, हम अपने दूसरे परिवार-सेना के जवानों के साथ दीवाली (Diwali at LoC) मना रहे हैं। हम अपने परिवारों से दूर हैं। सेना के एक जवान ने देशवासियों को दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम अपने लोगों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि हम नियंत्रण रेखा पर मजबूती से खड़े हैं। अपने परिवारों के साथ त्योहार मनाएं।

1675 views