उमंग शापिंग फ़ेस्टिवल में ज़ोरदार बिक्री होने से महिला उद्यमी बहुत खुश

उमंग शापिंग फ़ेस्टिवल में ज़ोरदार बिक्री होने से महिला उद्यमी बहुत खुश

इंदौर । अ भा श्वेताम्बर जैन महिला संघ केंद्रीय इकाई द्वारा आयोजित उमंग दीपावली शापिंग फ़ेस्टिवल का समापन सांसद शंकर लालवानी के मुख्य आतिथ्य एवं मार्गदर्शक वीरेन्द्र कुमार जैन के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ।
टोटल 125 स्टाल पर विज़िट कर रहे शंकर लालवानी को स्टॉक धारक उद्यमी महिलाओं ने बतलाया कि पिछले 14 वर्षों से लग रहे उमंग फ़ेस्टिवल में तो हमारी ज़ोरदार बिक्री हो रही है किंतु इसके बाद भी वर्षभर हमें ऑर्डर मिलते हैं ।हम महिला संघ के प्रति हमेशा कृतज्ञ रहेंगे।कुछ स्टाल पर तो माल ही नहीं बचा और लोग माँगते रह गये।अध्यक्ष मंजू घोडावत एवं संस्थापक अध्यक्ष रेखा जैन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए जानकारी दी की इस फ़ेस्टिवल में मिली सफलता को देखते हुए उद्यमी महिलाओं ने अगले वर्ष के लिए अभी से बुकिंग कर दी है ।स्टॉल विज़िट करने एवं शुभकामनाएँ देने हेतु विधायक गोलू शुक्ला, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिनेश्वर जैन , जीतो छग म पृ के चीफ़ सेक्रेटरी दिलीप सी जैन, जीतो इंदौर के अध्यक्ष विमलसिंह घोडावत ,फेडरेशन के संरक्षक जयसिंह जैन,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश भटेवरा उपस्थित थे।
इंदौरी फ़ूड स्टाल पर भीड़ देखते बन रही थी।टेस्टी आयटम का आनंद लेने पूरे परिवार मौजूद थे ।इस अवसर पर संयोजक एवं सभी पूर्व अध्यक्ष मौजूद थे ।

1876 views