मुंबई भाड़ाबू के व्यापार में कोई फ़रक नहीं पड़ेगा : हार्दिक हुंडिया

मुंबई भाड़ाबू के व्यापार में
कोई फ़रक नहीं पड़ेगा : हार्दिक हुंडिया

उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फड़नविस का उपकार मुंबई हीरा बाज़ार कभी नहीं भूल पायेगा

भारत डायमंड बुर्श में कल भाड़ाबू में भाड़ाबु से किराये की ऑफिस लेने वाले किरायेदारों ने अचानक भारत डायमंड बुर्श की ऑफिस के सामने हल्ला बोल दिया । किराएदारों ने नारे लगाये की भाड़ा घटाओ , भाड़ा घटाओ , हमारी माँगे पूरी करो, पूरी करो अचानक ये मांग उठने से कई सवाल पैदा हो गये ? हीरा बाज़ार के विशेषज्ञ हार्दिक हुंडिया ने कहा कि एक तरफ़ हीरा बाज़ार भारी मंदी की तरफ़ है तो दूसरी तरफ़ हीरा बाज़ार के व्यापारी शेर बाज़ार में काफ़ी इन्वेस्टमेंट के हिसाब से काफ़ी हीरे के व्यापारीओ ने रूपिया कमाया है । इस में अदाणी मुख्य है। गौतम भाई अदाणी भी एक बार हीरा बाज़ार में व्यापार करने आये थे आज हीरा बाज़ार ने अदाणी के कारण काफ़ी पैसा कमाया है।
हीरा बाज़ार में काफ़ी मंदी का माहोल है। सीवीडी डायमंड की हालत बहुत ख़राब है , एक बैंक के कर्मचारी ने ७० हज़ार में तीन साल पहले हीरा लिया था उस को लगा कि अब बेचूंगा तो डेढ़ लाख आयेगा , लेकिन आज उसकी क़ीमत आ रही है सिर्फ़ ७००० रूपिया। किरण एक्सपोर्ट ने अचानक १० दिन के लिये कारीगरों को छुट्टी घोषित कर दी , एशियन स्टार कंपनी ने बोनस ना देने के साथ साथ पगार १५ पर्सेंट कम कर देने के निर्णय से रत्न कलाकारों भारी तकलीफ़ में आ गये है। किरण , एशियन स्टार जैसी कंपनी को अचानक ये निर्णय लेती है तो सोचो बाक़ी व्यापारीओ की क्या परिस्थिति होगी ? एक तरफ़ भाड़ाबू के किरायेदार कहते है कि ५०० रुपिया फुट का किराया घटाकर ३०० करो। हार्दिक हुंडिया ने बताया कि जानकारो के अनुसार ५०० रूपिया फुट के हिसाब से ५ साल का लोंगिंग पीरियड है तो आप को यदि भाव ज़्यादा लगता है तो आप ख़ाली कर दो ? आप छोटी ऑफिस ले लो , ये भी आप को नहीं करना हो तो यदि आप भाड़ाबू के मेंबर हो तो एस जी झवेरी हॉल में बैठकर बिना किराया व्यापार कर सकते हो यदि आप भारत डायमंड बुर्श के सदस्य हो तो ! लेकिन किराया कैसे कम करे ? आज भी ५०० से ले के ७०० किराए में ऑफिस लेने को तैयार है तो व्यापार की संस्था को कोई नुक़्शान क्यों कराये ? दो साल पहले कुछ लोगो ने एक बात कही थी कि चलो सूरत , मुंबई हीरा बाज़ार को ताला दो की बात करने वाले सूरत जा के वापस मुंबई आ गये।सूरत डायमंड बुर्श के वरिष्ठ आशीष दोसी ने बताया कि सुडाबु में टोटल ४२०० ऑफिस है। देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने १८ जनवरी को उद्घाटन किया था। आज २५० ऑफिस चालू है । देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हीरा उद्योग को बढ़ावा देने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्य मंत्री उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फड़णविस ने भाड़ाबू को जो भी सहयोग चाहिये वो दिया था , बल्कि कोरोना में भी डायमंड एक्सपोर्ट चालू था।भाड़ाबु के किरायेदार व्यापारीओ की गेरवाजबी मांग के सामने बीडीबी झुके ऐसा कुछ दिख रहा नहीं है । हार्दिक हुंडिया ने कहा कि सूरत हीरा बाज़ार व्यापार करने जाना हो तो जाये लेकिन कूटनीति का कोई असर भाड़ाबू पे होने वाला नहीं है।

1876 views