चुनाव से पहले शरद पवार का बड़ा बयान: “चाहे 84 का हो जाऊं या 90 का, ये बूढ़ा रुकेगा नहीं

चुनाव से पहले शरद पवार का बड़ा बयान: “चाहे 84 का हो जाऊं या 90 का, ये बूढ़ा रुकेगा नहीं”*
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का एलान होने ही वाला है। इन चुनावों में महायुति को टक्कर देने के लिए महाविकास अघाड़ी ने कमर कस ली है। खासकर राज्य के अनुभवी नेताओं ने आगे आकर अपने दलों की कमान संभाल ली है। इनमें सबसे आगे राकांपा-एससीपी के नेता शरद पवार का नाम है, जिन्होंने अपनी उम्र और राजनीति को लेकर अहम बयान दिया है। पवार ने कहा है कि वे चाहे 84 वर्ष के हो जाएं या 90 साल के, वे तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक महाराष्ट्र को सही रास्ते पर नहीं ले जाते।

2613 views