राम मंदिर में पहली दिवाली मनाने की विशेष तैयारियाँ

राम मंदिर में पहली दिवाली मनाने की विशेष तैयारियाँ*
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मनाई जाने वाली पहली दीपावली रामलला के लिए विशेष होगी। इस वर्ष दीप पर्व पर राम मंदिर के हर कोने को मिट्टी के दीयों से सजाया जाएगा, जिससे मंदिर का वातावरण दिव्य और आभायुक्त हो जाएगा। परिसर में चीन निर्मित बिजली की झालरों का उपयोग नहीं किया जाएगा, जिससे स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दी जाएगी। यद्यपि दीपावली किस दिन मनाई जाएगी, इसका निर्णय अभी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने नहीं लिया है। ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने जानकारी दी कि जल्द ही ज्योतिषाचार्य और वैदिक विद्वान तिथि की घोषणा करेंगे।इस दिवाली, राम मंदिर की सजावट और रोशनी में स्वदेशी संस्कृति और परंपराओं को प्रमुखता दी जाएगी।

1541 views