उज्जैन महाकाल मंदिर में मिलने वाला प्रसाद पूरी तरह शुद्ध, 13 टेस्ट में हुआ पास*
उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में मिलने वाला लड्डू के प्रसाद की जांच की गई और जांच में पाया गया ये लड्डू पूरी तरह शुद्ध है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर का लड्डू प्रसाद खाद्य सुरक्षा नियमों के 13 मापदंडों पर खरा उतरा है जिससे भक्तों में खुशी की लहर है। प्रसाद बनाने के लिए 40 मीट्रिक टन घी का इस्तेमाल किया जा रहा है। उज्जैन संभागीय आयुक्त संजय गुप्ता के अनुसार, लड्डू प्रसाद को भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की कुछ मान्यता प्राप्त लैब द्वारा किए गए 13 विभिन्न प्रकार के टेस्ट से गुजरना पड़ा। उन्होंने कहा कि प्रसाद में चार मुख्य सामग्रियां थीं, जो है- शुद्ध घी, बेसन, रवा और चीनी जिनमें से सबसे महंगी सामग्री शुद्ध घी है।






