हमारे सम्मिलित प्रयासों से इंदौर की हर सड़क होगी और भी बेहतर.

हमारे सम्मिलित प्रयासों से इंदौर की हर सड़क होगी और भी बेहतर.

..

महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देशन में वर्षाकाल समाप्त होने के पश्चात इंदौर नगर पालिक निगम द्वारा शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधार हेतु रात्रि में भी द्रुतगति से डामरीकरण कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आज मधु मिलन चौराहे से एम वाय तक विजय नगर से रेडिसन तक सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है । महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जन कार्य प्रभारी राजेंद्र राठौड़ ने स्थानीय पार्षद पंखुड़ी डोसी के साथ सड़क मरम्मत कार्य के लिए रोड़ रोलर सहित अन्य यंत्रों का विधिवत पूजन कर कार्य शुरू कराया ।इस कार्य से शहरवासियों को सुगम यातायात और बेहतर सड़क सुविधाएं प्राप्त होंगी।

1675 views