सीएम योगी: बोले- माफियाराज खत्म होने से अब विकास कर रहा है प्रदेश*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अंबेडकरनगर माफियाराज से मुक्त होकर अब विकास की तरफ बढ़ रहा है। यहां उद्योग लग रहे हैं। युवाओं को रोजगार मिल रहा है। कटेहरी के देव इंद्रावती महाविद्यालय में आयोजित रोजगार एवं ऋण मेले को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि जन्माष्टमी आने वाली है। हालांकि यह जिला पहले ही अपराधिक लोगों से मुक्त हो चुका है। जो कुछ बचे होंगे वो भी कहीं लुढ़कते मिल जायेंगे। कटेहरी के लिए खेल स्टेडियम निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि यह जिला विकास की दौड़ में पिछड़ने नहीं पाएगा। अयोध्या में हो रहे विकास का लाभ यहां भी मिलेगा। दो औद्योगिक गलियारे के जिले में निर्माण का जिक्र करते हुए कहा कि इससे युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से फुर्सत मिलेगी।






