सुहागदशमी पर महिलाओं ने रखे निर्जला व्रत

*सुहागदशमी पर महिलाओं ने रखे निर्जला व्रत*

श्री दिगंबर जैन महिला मंडल एवं बहुमंडल छावनी के सदस्याओं ने सुहाग दशमी के अवसर पर विशेष परिधान धारण कर श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर छावनी में सामूहिक अनुष्ठान किया
मीडिया प्रभारी ज्योतिषाचार्य एमके जैन ने बताया कि सुहाग दशमी के अवसर पर मंडल के सदस्यों ने लहरिया साड़ी पहनकर एवं श्रृंगारित होकर निर्जला व्रत रखा दिन भर मंदिर में स्वाध्याय, सामायिक ,पूजन प्रतिक्रमण आदि क्रियाएं की गयी, मंडल की अध्यक्ष बेला पाटनी एवं सचिव प्रिया गोधा एवं अर्चना कासलीवाल ने उपवास तब की अनुमोदना की

2680 views