पीएम मोदी भूस्खलन प्रभावित इलाकों में पहुंचे, राहत और बचाव कार्यों की ली जानकारी*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल के वायनाड के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री भूस्खलन प्रभावित वायनाड में हालात का जायजा ले रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने भूस्खलन प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे भी किया। भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं पीएम मोदी। साथ में सीएम पी विजयन, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश गोपी भी मौजूद रहे। हवाई सर्वे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायनाड में भूस्खलन प्रभावित इलाकों के दौरे पर पहुंचे। वहां अधिकारियों से उन्होंने राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान पीएम मोदी के साथ राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी भी मौजूद रहे।






