नई दिल्ली. कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने 1984 में हुए सिख दंगों को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद माफी मांग ली

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने 1984 में हुए सिख दंगों को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद माफी मांग ली। उन्होंने कहा- मैंने जो बयान दिया, उसे पूरी तरीके से तोड़ मरोड़कर पेश किया गया। मेरी हिंदी अच्छी नहीं है, इसे दूसरे संदर्भ में लिया गया।

पित्रोदा ने कहा, ”मेरे कहने का मतलब था, जो हुआ वो बुरा हुआ। लेकिन मैं बुरा का अनुवाद नहीं कर सका। मेरा मतलब था, आगे बढ़ो। हमारे पास और बहुत सारे मुद्दे हैं, जिनपर बात होनी चाहिए। मुझे दुख हुआ कि मेरा बयान गलत तरीके से पेश किया गया। मैं माफी मांगता हूं।

1304 views