कमला हैरिस ने ट्रंप को दी बहस की चुनौती

कमला हैरिस ने ट्रंप को दी बहस की चुनौती*
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की संभावित प्रत्याशी कमला हैरिस की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। ताजा सर्वे में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के 42 प्रतिशत समर्थन के मुकाबले कमला को 43 प्रतिशत पंजीकृत मतदाताओं का समर्थन बताया गया है। इससे उत्साहित भारतवंशी कमला ने पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को बहस की चुनौती दी है। हैरिस ने कहा, अगर आप कुछ कहना चाहते हैं तो मुंह पर कहिए। वहीं, ट्रंप की चुनावी टीम की ओर से हैरिस के विरुद्ध ‘खतरनाक रूप से उदारवादी” विज्ञापन लांच किया गया है। जार्जिया के अटलांटा शहर में मंगलवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि राष्ट्रपति पद की दौड़ में मेरे शामिल होने के बाद चुनाव का माहौल बदल गया है।

2479 views