DSP को गोली मारने वाले हिमांशु प्रताप को पुलिस ने किया गिरफ्तार

: DSP को गोली मारने वाले हिमांशु प्रताप को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भोपाल। शहर के थाना अवधपुरी क्षेत्र में डीएसपी गोरेलाल अहिरवाल की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी हिमांशु प्रताप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भोपाल पुलिस ने उसे घटना के 5 घंटे के अंदर ही विदिशा पुलिस की सहायता से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक हिमांशु घटना को अंजाम देने के बाद सफेल रंग की कार से फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि वह जिला कांग्रेस कमेटी का सचिव है और प्रॉपर्टी के विवाद में उसने डीएसपी को गोली मारी थी।

यह है पूरी घटना

अवधपुरी पुलिस के मुताबिक गोरेलाल अहिरवाल (60), ए-196 अवधपुरी में परिवार के साथ रहते थे। वह पीएचक्यू की सीआईडी शाखा में डीएसपी के पद पर पदस्थ थे। डीएसपी अहिरवाल शाम करीब 7 बजे अपने घर पर थे। इस दौरान उनका पारिवारिक मित्र हिमांशु प्रताप सिंह उनके घर पहुंचा। किसी मुद्दे पर हिमांशु का उनसे विवाद हो गया। हिमांशु पहले कमरे से निकलकर घर के गेट की तरफ बढ़ा।

इसके बाद पिस्टल निकालकर डीएसपी अहिरवार को गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी। परिजन उन्हें लेकर अरेरा कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने जांच करने के बाद डीएसपी को मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद हिमांशु मौके से फरार हो गया। हिमांशु नेहरू नगर स्थित पुलिस लाइन में रहता है। उसकी मां अर्चना सिंह सायबर सेल में हवलदार के पद पर पदस्थ है।

1229 views