सपा सांसद की चिट्ठी से मचा घमासान, दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक सियासत तेज; अखिलेश ने दी प्रतिक्रिया*|
समाजवादी पार्टी के सांसद आरके चौधरी ने स्पीकर व प्रोटेम स्पीकर को चिट्ठी लिखकर संसद से सेंगोल हटाने की मांग की है। उन्होंने स्पीकर को चिट्ठी लिखकर कहा कि सेंगोल राजा-महाराजाओं का प्रतीक है, इसे संसद से हटा देना चाहिए। सपा सांसद की चिट्ठी के बाद एक बार फिर सेंगोल को लेकर सियासी बवाल मच गया है। इस पर कई नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव अपने सांसद के बचाव में उतर आए हैं। संसद से सेंगोल हटाए जाने के सवाल पर अखिलेश ने कहा- मुझे लगता है हमारे सांसद इसलिए कह रहे होंगे कि जब संसद में पहली बार सेंगोल लगा था तो प्रधानमंत्री जी ने प्रणाम किया था। इस बार शपथ लेते हुए वह भूल गए, इसी को याद दिलाने के लिए पार्टी के सांसद ने पत्र लिखा है






