बारिश के बाद मौसम सुहाना हुआ तो ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भीड़*
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह तो भीड़ कम रही, लेकिन शाम को बारिश के कारण गर्मी से कुछ राहत मिली तो भीड़ उमड़ी। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सुबह गर्मी के कारण भीड़ सामान्य थी। आराम से श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। शाम को साढ़े पांच बजे मंदिर के पट फिर खुले। इस दौरान आसमान में बादल छाए थे। थोड़ी देर बाद वर्षा हुई तो गर्मी से राहत मिल गई। ऐसे में मंदिर में शाम को भीड़ उमड़ी। रात करीब आठ बजे ठाकुर बांकेबिहारी चौकी मार्ग से लेकर विद्यापीठ चौराहा तक श्रद्धालुओं की खासी भीड़ हो गई।






