मोदी सरकार के शपथ समारोह में तेंदुआ भी पहुंच गया! राष्ट्रपति भवन के वीडियो से कौतूहल

मोदी सरकार के शपथ समारोह में तेंदुआ भी पहुंच गया! राष्ट्रपति भवन के वीडियो से कौतूहल*
पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम को राष्ट्रपति भवन में अपने तीसरे कार्यकाल की शपथ ली। इस दौरान उनके साथ 72 मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिसके गवाह करीब 6 हजार से ज्यादा मेहमान बने। यही नहीं इस आयोजन के दौरान एक बिन बुलाया मेहमान भी पहुंचा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक 12 सेकेंड का वीडियो वायरल है, जिसमें शपथ लेकर साइन करते हुए मंत्री दुर्गादास उइके दिख रहे हैं। उनके पीछे सीढ़ियों के ऊपर से एक जंगली जानवर गुजरता दिख रहा है। अब तक साफ नहीं है कि वह कौन सा जंगली जानवर है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि वह तेंदुआ था।

2345 views