घट गया पीएम मोदी का वोट शेयर*
भाजपा के क्षेत्रीय व जिला संगठन की तैयारियों की विफलता की कहानी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले वोट भी कह रहे हैं। महीनों से वाराणसी में डेरा जमाए भाजपा के क्षत्रपों समेत कार्यकर्ताओं की पूरी फौज ने मोदी की जीत का अंतर बढ़ाने के लिए दिन-रात खूब पसीना बहाया। इसके बावजूद 2019 के मुकाबले मोदी के वोट शेयर में भारी गिरावट आई। पिछली बार की तुलना में इस बार मोदी की जीत में करीब 3.19 लाख वोट कम हो गए।






