ड्राय डे आदेश के उल्लंघन पर टीडीएस और सिटी जिमखाना पर प्रकरण दर्ज पंजीबद्ध

*ड्राय डे आदेश के उल्लंघन पर टीडीएस और सिटी जिमखाना पर प्रकरण दर्ज पंजीबद्ध*

इंदौर। कलेक्टर आशीष सिंह के आदेश पर सहायक आयुक्त आबकारी मनीष खरे के निर्देशन में इंदौर जिले में निर्धारित समय उपरांत संचालित होने वाले तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले पब /बारों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही जारी है।
    आदेश के अनुसार निर्धारित समय रात्रि 12 बजे बार बंद करना अनिवार्य था। परंतु आबकारी टीमों के चेकिंग अभियान के दौरान मल्हार माल स्थित टेन डाउनिंग स्ट्रीट (TDS) एवं सिटी जिमखाना बार निर्धारित समय उपरांत संचालित होते पाये गये। जिससे चलते उन पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
    जिले के समस्त बार संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय पर बार बंद करें, जो भी बार निर्धारित समय उपरांत  संचालित होता पाया जायेगा, उसके विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही कर लायसेंस निलंबित किया जायेगा। पब/बारों के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

2077 views